रोजगार, स्वरोजगार के लिए पर्यटन को बढ़ावा दें: सीएम धामी

देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढावा देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिकारियों से यह आकलन करने को कहा कि पर्यटन योजनाओं का लाभ कितना लोग ले पा रहे हैं। यहां ‘सशक्त उत्तराखण्ड /25’ के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किये गये अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नई पर्यटन नीति का जनमानस तक पहुंचाने को कहा।
उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में आम जन का रूझान बढ़ा है और उनमें यदि टॉपअप लोन अथवा सब्सिडी की धनराशि बढ़ाने की आवश्यकता प्रतीत हो रही है तो उसका भी प्रस्ताव तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से एक ऐसी प्रणाली विकसित करने को कहा जिससे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ राज्य के सभी पात्र लोगों को मिल सके। उन्होंने राज्य में होम स्टे को और बढ़ावा देने तथा उन्हें चलाने वालों को समयकृसमय पर प्रशिक्षण देने की भी जरूरत बताई और कहा कि इससे लोगों की आर्थिकी को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से अपने भ्रमण के दौरान होम स्टे में रूकने का भी आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *