नमो ऐप के जरिए भाजपाई कर रहे माइक्रो डोनेशन
ऋषिकेश
भाजपा अपने 42वें स्थापना दिवस पर ‘माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत लोग ‘नमो ऐप के माध्यम से छोटी सहयोग राशि पार्टी को प्रदान कर रहे हैं। रविवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में माइक्रो डोनेशन के तहत कार्यकर्ताओं ने नमो एप के जरिए डोनेशन किया। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं संग मिलकर इस अभियान को सफल बना रहे हैं। हर बूथ पर पन्ना प्रमुख की टोली के साथ इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया जा रहा है। इस एप के जरिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इसके साथ-साथ समाज के सभी वर्ग को डिजिटल माध्यम से भी जोड़ने का काम किया जा रहा है। मौके पर कार्यक्रम संयोजक अमित वत्स, संजय शास्त्री, इंद्रकुमार गोदवानी, कपिल गुप्ता, संजय व्यास, जितेंद्र अग्रवाल, प्रदीप दुबे, जयंत किशोर शर्मा, दीपक बिष्ट, देवदत्त शर्मा, राजेश कुमार, दिवाकर, सौरव गर्ग, सचिन अग्रवाल, नितिन सक्सेना, विवेक शर्मा, संजय कौशिक, गम्भीर सिंह मेवाड़, चंदू यादव, जितेंद्र भारती, योगेश पाहवा, शिव शर्मा, पुष्पा नेगी, सरन गाबा, तन्नू रस्तोगी, रीता गुप्ता, सुभाष जायसवाल, राजू शर्मा, अविनाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
रानीपोखरी में दो हजार कार्यकर्ता करेंगे डोनेशन में सहयोग
डोईवाला। थानो में भाजपा की माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत आयोजित बैठक में जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को अभियान की जानकारी दी। कहा कि नमो एप के जरिए कार्यकर्ता पांच रुपए से लेकर एक हजार रुपये तक की राशि पार्टी फंड में जमा कर सकते हैं। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। रानीपोखरी मंडल राजेंद्र मनवाल ने कहा कि रानीपोखरी में 2000 से ज्यादा लोगों से माइक्रो डोनेशन में सहयोग लिया जाएगा। मौके पर अभियान प्रभारी सुभाष मनवाल, प्रेम पुंडीर, दिवान सिंह रावत, मण्डल महामंत्री सुभाष रावत, सतीश सेमवाल, अनिल तीर्थवाल, चंद्रप्रकाश तिवारी, सुभाष मनवाल, भगवती सती आदि मौजूद रहे।
