द हंस अस्पताल चमोलीसैंण में हुई दूरबीन विधि से सर्जरी शुरू
पौड़ी। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण में अब जटिल बीमारियों की सर्जरी दूरबीन विधि से होनी प्रारंभ हो गई हैं। हंस अस्पताल में पहली बार दो मरीजों की दूरबीन विधि से सफल सर्जरी की गई, जिसमें एक महिला का यूट्रस और एक पुरुष के गुर्दे की पथरी की सर्जरी दूरबीन विधि से की गई। अस्पताल की डिप्टी मैनेजर प्रीति बिष्ट ने बताया कि चमरिया लालडांग, हरिद्वार निवासी 46 वर्षीय पुष्पा देवी यूट्रस की बीमारी से पीड़ित थी। अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ मयंक ने पीड़िता का दूरबीन विधि से यूट्रस की सर्जरी कर यूट्रस को बाहर निकाला। इसी तरह 53 वर्षीय सुरेंद्र सिंह निवासी जाख, पौड़ी गढ़वाल गुर्दे की पथरी से पीड़ित थे। अस्पताल के जनरल सर्जन डा. मयंक ने दूरबीन विधि से सर्जरी कर किडनी की पथरियां निकाली।

