पॉड टैक्सी और कॉरिडोर के खिलाफ व्यापारियों ने निकाला मार्च

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने गुरुवार को पॉड टैक्सी और कॉरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला। नाई सोता घाट से छोटी सब्जी मंडी तक पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराया। मार्च को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि हरिद्वार में विकास के नाम पर विनाश हो रहा है। सरकार को व्यापारियों का विरोध देखते हुए पॉड टैक्सी व कॉरिडोर के रूट में बदलाव करना चाहिए। अन्यथा बड़ा आंदोलन हरिद्वार बचाने को लेकर किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा एवं जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा कि दोनों योजनाओं को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल है। महानगर अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा की हरिद्वार का 70फीसदी हिस्सा रोड़ी बेलवाला खाली पड़ा है। पॉड टैक्सी का संचालन गंगा किनारे किया जाना चाहिए। कॉरिडोर लालतारौ पुल से रोड़ीबेल वाला होते हुए बने। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन बिना व्यापारियों को साथ लिए डीपीआर जारी कर रहा है। विरोध करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत अग्रवाल, मयंक मूर्ति भट्ट, चंदशेखर गोस्वामी, सागर कुमार, मधुर अरोड़ा, विमल सेक्सेना, मनोज सिरोही, अभिषेक गौड, राहुल चौहान, गोकुल सिंह रावत, प्रवीण शर्मा, अतीश वर्मा, विनीत गुप्ता, विपिन मेहता, मयंक गुप्ता, गुड्डू अग्रवाल, मनोज बिश्नोई, विजय शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *