प्रधानाचार्यों को स्कूल की वेबसाइट बनाना सिखाया

पौड़ी। परिवर्तन सोशल फाउंडेशन दिल्ली द्वारा बीरोंखाल ब्लॉक मुख्यालय में बुधवार को राजकीय इंटर कालेज और हाईकूल के प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालयों की वेबसाइट कैसे बनाई जाय इसका प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को फाउंडेशन संस्थापक सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में स्कूलों के प्रधानाचार्यों एंव कंप्यूटर ऑपरेटरों को विद्यालय की अलग वेबसाइट कैसे बनाई जाय इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था के संयोजक नीरू मित्तल, उमेश थपलियाल, भारत सिंह द्वारा कार्यशाला में समस्त गतिविधियों के आकलन हेतु आनलाइन क्विज के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बीडीओ चंद्र प्रकाश बलूनी, बीईओ वर्षा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *