सट्टा लगाते एक गिरफ्तार
रुद्रपुर
पुलिस ने सट्टा लगाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 1100 रुपये व सट्टा पर्ची बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीते सोमवार को पुलिस दरऊ चौक के निकट गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1100 रुपये नगद व सट्टा पर्ची बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम दीपक गोस्वामी पुत्र शेर सिंह गोस्वामी निवासी नूरी मस्जिद के निकट वार्ड 11 किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

