केदारनाथ धाम के ऊपर सुमेरु पर्वत पर फसे श्रद्धालु को एसडीआरएफ ने निकाला

रुद्रप्रयाग।  केदारनाथ मंदिर से लगभग 4 किलोमीटर ऊपर भैरव मंदिर की ओर सुमेरु पर्वत के पास 6 फीट बर्फ में फंसे वृंदावन उत्तर प्रदेश निवासी सचिन गुप्ता उम्र लगभग 38 वर्ष को टीम द्वारा सकुशल निकालकर विवेकानंद हॉस्पिटल मैं एडमिट किया।जो की जिला प्रशासन को बिना बताए श्रद्धालु वंहा पंहुच गया उक्त व्यक्ति ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को जानकारी न देकर सीधे देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी जबकि जिला प्रशासन बार बार इस हिमालई क्षेत्र में न जाने की हिदायत दे रही है अगर जाते भी हैं तो जिला प्रशासन को बता कर जाएं फिर भी श्रद्धालु जा रहे हैं।जिससे जिला प्रशासन को भारी दिकतों का समाना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *