टिहरी गढ़वाल में मिला लक्सर से लापता युवक का शव

रुड़की। लक्सर के युवक का शव टिहरी गढ़वाल के कौड़ियाला में गंगा किनारे मिला, जबकि उसका टेंपो गंगा में था। युवक एक फरवरी की शाम को अपने घर से लापता हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। लक्सर गांव के सतीश कुमार ने कोतवाल को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा विशाल (20) छोटा टेंपो चलाता था। एक फरवरी की शाम वह दो दोस्तों को लेकर एक दुकान पर बिरयानी खाने गया था। घर लौटने के बाद करीब नौ बजे वह कहीं चला गया। काफी देर बाद बहन ने फोन किया तो उसने पंद्रह मिनट में आने की बात कही। घंटों बाद भी न लौटने पर परिजनों ने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि विशाल अपना टेंपो भी ले गया है। दोबारा फोन मिलाने पर स्विच ऑफ मिला। सुबह पुलिस ने सूचना दी कि विशाल का टेंपो गंगा नदी में गिर गया है और उसकी मौत हो गई है। परिजन कौड़ियाला पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *