सुनार की दुकान से चांदी चोरी

रुड़की। सुनार की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चुड़ियाला गांव में स्थित ज्वेलर्स की दुकान स्वामी उस्मान निवासी छुटमलपुर सहारनपुर ने तहरीर देकर बताया कि दुकान से लगभग दो किलो चांदी का सामान चोरी हो गया जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख के आसपास है। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *