कैंप में 200 लोगों ने जांच कराई

रुड़की। हेल्थ केयर मेडिकोज की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प में रुड़की से छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सैनी ने मरीजों की जांच की। कैम्प में फेफड़ों, सांस फूलने, शुगर, बीपी आदि की जांच भी की गई। इस दौरान डॉ. अंकुर सैनी ने बताया कि कैंप में करीब दो सौ लोगों की जांच की गई है। कैंप लगाने का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देना है। इस अवसर पर शाह आलम, इमरान, माजिद, इमदाद, हसीब आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *