पौड़ी में एसएसपी ने 67 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

पौड़ी। एसएसपी पौड़ी ने जिले के 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए चुनौतियों व जिम्मेदारियों के साथ कर्तव्य निर्वहन की बात कही। आयोग की आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष), पीएसी/आईआरबी (पुरुष) व फायरमैन (पुरुष/महिला) की भर्ती परीक्षा में पौड़ी से आवेदन करने वाले इन अभ्यर्थियों का फिजिकल व लिखित परीक्षा में चयनित होने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। जिसमें 44 जनपदीय पुलिस (पुरुष), 7 (पुरुष) फायरमैन व 16 (महिला) फायरमैन कुल 67 अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस लाइन पौड़ी में ज्वाइंन किया गया। इन अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र देते हुए एससपी पौड़ी श्वेता चौबे ने पुलिस की जिम्मेदारी और चुनौतियों को भी बताया और नियुक्त सभी अभ्यर्थियों को बधाईयां दी।
देवप्रयाग से आगे सबदरखाल के पास सुनसान स्थान पर शातिर ठग ने वाहन चालक की आंखों में मिर्ची झोंक कर वाहन चालक उदय सिंह चौहान का फोन लेकर फरार हो गया। ठग ने चालक के गूगल पे से 70 हज़ार रुपये ट्रांसफर कर निकाल दिए। वाहन चालक ने बताया कि इससे पहले उसने बातों बातों में बड़ी चालाकी से उसका गूगल पिन नंबर आदि जानकारी जुटाई। बीते सोमवार को चालक उदय सिंह ने घटना की जानकारी बाह बाजार पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर साइबरक्राइम को दे दिया गया है। अपराधी के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *