वाहन चालक के खाते से 70 हजार उड़ाए

नई टिहरी। ऋषिकेश से पौड़ी के लिये वाहन बुक कराकर रास्ते में शातिर ठग ने चालाकी से गूगल पे की जानकारी जुटाकर वाहन चालक की आंखों में मिर्ची झोंककर चालक के खाते से गूगल पे के माध्यम से 70 हजार रुपये उड़ा दिए और चालक का फोन लेकर फरार हो गया।
देवप्रयाग तहसील के थाना बाह बाजार प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि रविवार रात दस बजे एक युवक ने ऋषिकेश से यह कहकर वाहन बुक करवाया कि उसके पिताजी एम्स में भर्ती हैं और वह फौजी परिवार से है घर से उसे आवश्यक कागजात आदि लाने हैं। वाहन चालक उदय सिंह चौहान निवासी बिडाकोट हिंडोलाखाल देवप्रयाग उसके झांसे में आ गया और रात को ही ऋषिकेश से पौड़ी के लिए चल पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *