केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम में  जी-20 के अंतर्गत कथा लेखन का आयोजन

चमोली । केन्द्रीय विद्यालय ग्वालदम के छात्रों ने जी 20 के अंतर्गत कथा लेखन और कथा कथन का आयोजन किया गया
केन्द्रीय विद्यालय  सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम में जी 20 जनभागीदारी क्रियाकलापों के अंतर्गत कथा लेखन और कथा कथन प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया I इसके अंतर्गत अंतर -सदनीय प्रतियागिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया I  कथा लेखन में प्राथमिक विभाग में   यतिका रावत,करण,रितिका ने क्रमश: प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा और कथा कथन प्रतियोगिता में माध्यमिक विभाग में शिवांशी, उत्कर्ष, महक ने क्रमश: प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया I  विक्रम सिंह वर्मा, राज सिंह रावत,  अनीता ने निर्णायक मंडल के रूप में योगदान दिया I इन प्रतियागिताओं से छात्र एवं छात्राएं जी 20 विषय से परिचित हुए I विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या  अनीता बिष्ट ने अपने उद्बोधन से छात्रों,शिक्षकों को जी 20 विषयक जानकारी दी I कार्यक्रम का संयोजन डॉ. वेदप्रकाश गर्ग, गतिविधि की सम्पन्नता  देवाशीष प्रधान, रितु, ज्योति द्वारा की गई,  इस अवसर पर सभी अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *