घर-घर जाकर उपलब्धियां बताएंगे कार्यकर्ता
पिथौरागढ़। महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने पत्रकार वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष आर्य ने कहा कि विश्व में प्रधानमंत्री मोदी का डंका बज रहा है। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कार्य रहे हैं। भ्रष्टाचार से मुक्त प्रत्येक आदमी के सर्वांगीण विकास का काम केंद्र व राज्य सरकार कर रही है। महासंपर्क अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनउपयोगी नीतियों को बताने का काम करेगा। कहा कि निकाय हो या पंचायत,लोकसभा सभी चुनावों में भाजपा अपना परचम लहराएगी।

