ससुराल के पांच लोगों पर केस दर्ज
रुडकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 2020 में निकाह भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव में हुआ था। पीड़िता का कहना है कि शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष दिए गए दहेज से खुश नहीं हुआ। आरोप है कि 23 अप्रैल को पति घर पर आया था। घर में वह और उसकी बहन मौजूद थी। इस बीच पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति फैजान, खलीला, फरजाना, शहजादी और फरमान उर्फ कल्लन निवासी गांव छांगामाजरी थाना भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

