जलभराव का मामला सीएम तक पहुंचाने का दावा
हरिद्वार। भाजपा नेता और पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने बारिश से हरिद्वार में हुए जलभराव का मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि रानीपुर मोड़ और लाटोवाली में होने वाले जलभराव को लेकर डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। संजय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री से जलभराव को लेकर फोन पर चर्चा हुई है। जलभराव को लेकर ठोस योजना तैयार की जाएगी।

