गुरुकुल कांगड़ी विवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 30 जून तक होंगे एडमिशन

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 30 जून तक एडमिशन ले सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी और मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के निदेशक प्रो. एलपी पुरोहित ने बताया कि विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विवि में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 30 जून तक एडमिशन ले सकते हैं। प्रो. पुरोहित ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विवि में बीए, बीए ऑनर्स (अलंकार) बीएससी, बीएससी (योग विज्ञान, कंप्यूटर साइंस), एमएमसी, एमसीए, बीफार्मा, डीफार्मा, एमफार्मा, बीपीएड, एमपीएड, बीपीईएस, बीबीए, एमबीए, बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, बीलिब (हिंदी), सर्टिफिकेट आदि पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *