महानगर व्यापार मंडल ने की नालों की सफाई युद्ध स्तर पर कराने की मांग

हरिद्वार।

महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि एक दिन की बारिश से शहर में जगह-जगह जल भराव हो गए हैं। जिसके चलते व्यापारियों के हुए नुकसान हुए हैं और स्थानीय लोगों को परेशानियां हो रही है। उन्होंने नगर निगम से शहर के गली मोहल्लों के नालों की युद्ध स्तर पर सफाई कराने की मांग की। कॉलोनियों व मोहल्लों में बंद पड़ी नालियों एवं नालों पर अवैध रूप से हुए कब्जे को हटाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि एचआरडीए को भी कॉलोनियों में नालियों के निर्माण करने चाहिए। बनने वाली सड़कों के जल निकासी की ढाल बड़े नालों की तरफ करनी चाहिए। जिससे जलभराव की स्तिथि को कम किया जा सके। इस संदर्भ में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है कि वो सम्बंधित विभागों को निर्देशित कर आगामी सावन की बारिश से पहले युद्ध स्तर पर बड़े छोटों नालों की सफाई की व्यवस्था करवायें। मांग करने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भूदेव शर्मा,रणवीर शर्मा,सोनू चौधरी, दीपक मेहता, गौरव गौतम, गणेश शर्मा,रवि प्रकाश, एस एन तिवारी, धर्मपाल सिंह, अनिल कुमार, राजेश अरोड़ा,अनिल शर्मा,महेश चौधरी, आशीष अग्रवाल, सचिन कुमार रहे।
सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप जारी:  जलभराव के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता एक दूसरे को इस समस्या के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं स्थानीय कुछ जागरूक लोग अपने घरों में भरे पानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर जनप्रतिनिधियों से सवाल जबाव कर रहे हैं।
विष्णु घाट बाजार में आया मलबा:  हरिद्वार के विष्णु घाट बाजार में पहाड़ों नाले के माध्यम से काफी मात्रा में मलबा आ गया। जिसके चलते विष्णु घाट बाजार के सड़क पर यात्रियों का चलना दूभर हो गया। हालांकि समय रहते मलबा को हटा दिया गया। बावजूद लोगों को दिक्कतें हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *