हरिद्वार। पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर से घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी कर ली गई। पुलिस को दी गई शिकायत में रिषभ सेतिया निवासी बी-56 शिवालिक नगर बताया कि उसकी कार घर के पास पार्क थी। 24 तारीख की सुबह देखा तो पार्क से उसकी कार गायब थी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।