15 लाख की अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने सोमवार रात दो तस्करों को करीब पंद्रह लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह एसपी क्राइम रेखा यादव ने रोशनाबाद कार्यालय में मामले का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी दोनों आरोपी स्मैक पीने के आदि है और उत्तर प्रदेश के बरेली से स्मैक लाकर हरिद्वार में फुटकर में तस्करी करते हैं।

