बस चालक के खिलाफ केस

हरिद्वार। रुड़की-हरिद्वार रोड पर स्थित रानीपुर झाल इब्राहिमपुर के निकट सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में बहादराबाद पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा कि उसका भाई राहुल वर्मा बीती 23 जून की रात अपनी बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह इब्राहिमपुर मोड़ के निकट पहुंचा तो अज्ञात बस ने तेजी और लापरवाही से चलाकर उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि अंकित वर्मा पुत्र देवेंद्र वर्मा निवासी मोहल्ला देवीदास कस्बा थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *