मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी दबोचे

हरिद्वार। चोरी की बाइक को कनखल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि वाहन स्वामी भारत पुत्र गुलाब सिंह निवासी बाईपास रोड बिल्केश्वर मंदिर ने अपनी बाइक जमालपुर कलां से चोरी होने की सूचना दी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बैरागी कैंप बजरीवाला से चेकिंग के दौरान आरोपी सुरजीत पुत्र ध्रुवपाल निवासी ग्राम बक्सैना हजीतपुर जिला बदायूं यूपी एवं पंचम पुत्र रामकुमार निवासी निकट शिव मन्दिर ताडगंज आउला जिला बरेली को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *