शहीद मेजर दुर्गामल्ल की 110वी जयंती मनाई

रुड़की। आजाद हिंद फौज के जांबाज शहीद मेजर दुर्गामल्ल की 110वी जयंती पर उन्हें याद किया गया। उनकी प्रतिमा पर गोरखा समाज ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। गणेशपुर पुल पर आयोजित कार्यक्रम में गोरखा समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा के नेतृत्व में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने फूलमाला पहनाकर श्रद्धाजंलि दी। अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा ने कहा कि शहीद मेजर दुर्गामल ने देश के लिए कुर्बानी दी। उनकी कुर्बानी को हमेशा याद किया जाएगा। उनके जीवन परिचय के बारे में बताया गया। कहा कि गोरखाओं के लिए उनकी निशानी नहर किनारे चौक पर स्थित है। वह उत्तराखंड के लिए गौरव का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *