रुड़की की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया  

रुड़की। हरियाणा में टारगेट बॉल खेल प्रतियोगिता में रुड़की की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। राणा स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से टीम रोहतक गई थी। बताया कि प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लिया। रुड़की की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में नीलमणि सिंह, सृष्टि धीमान, पार्थ, विशाल, कांति सैनी, सृष्टि ने शानदार प्रदर्शन किया। शुनिवार को राणा स्पोर्टस एकेडमी में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान एकेडमी के चेयरमैन सीएम राणा, सचिव भारत भूषण, कोचम नीलम पाल, बबीता, किसलय सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *