मुख्यमंत्री धामी करेंगे आज हरिद्वार में कांवड़ियों का सम्मान

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में कांवड़ियों का सम्मान करेंगे। साथ ही कांवड़ मेले में पहली बार आयोजित हो रहे ‘कांवड़ मेला स्पेशल शो में भी पहुंचेंगे। इसमें हिमाचली गायक हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एमएनए दयानंद सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कार्यक्रम स्थल ओम घाट का निरीक्षण किया। हरिद्वार पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम शनिवार की शाम को ओम घाट पर किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी कांवड़ियों का सम्मान करेंगे। बीते साल भी उन्होंने कांवड़ियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आज होने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री शाम को गंगा आरती में भी शामिल होंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *