23 महीने से नहीं दिया अस्पताल का किराया, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। एक निजी अस्पताल को किराए पर लेकर दो सालों से किराए नहीं देने का मामला सामने आया है। मालिक ने किराएदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव सराय निवासी वजहुल कमर ने पुलिस को बताया कि उसने सराय रोड पर न्यू मैक्स के नाम से अस्पताल का निर्माण किया था। आरोप है कि उसके परिचित जलालुद्दीन अंसारी निवासी गांव सराय ने पूरे अस्पताल को 50 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर लिया था। एक दिसंबर वर्ष 2020 में किराए को लेकर इकरारनामा भी हुआ था। बैंक खाते में किराया जमा कराने की बात तय हुई थी। लेकिन 23 महीने गुजरने के बाद भी किराया नहीं दिया गया। किराये की एवज में 11. 50 लाख के दिए चेक भी बाउंस हो गए। आरोप है कि पिछले साल अक्तूबर माह में किराएदार ने अस्पताल में रखा उनका सारा सामान लेकर भी चला गया। यही नहीं बिजली का 48 हजार का बिल न अदा होने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन भी कट कर दिया है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अस्पताल स्वामी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *