15 पेटी देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। पथरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान लक्सर की ओर से आ रही एक कार से पंद्रह पेटी देशी शराब पकड़ी है। पुलिस ने पकड़ी गई शराब और स्कॉर्पियो को सीज कर दिया है। जबकि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी बिरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी की पहचान आदिल उर्फ छोटा पुत्र आबिद निवासी सुल्तानपुर थाना लक्सर के रूप में हुई है। पथरी एसएचओ रमेश सिंह तनावर ने 15 पेटी देशी शराब आरोपी के कार से बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *