कांवड़िये की स्कूटी दिलाई
हरिद्वार। दिल्ली के एक कांवड़िये की मोटरसाइकिल शहर कोतवाली पुलिस ने वापस लौटा दी। कांवड़िया पुलिस का शुक्रिया अदा करता रहा। एसएसआई मुकेश थलेड़ी ने बताया कि कांवड़िया मनीष पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गली नंबर तीन विष्णु गार्डन दिल्ली अपनी स्कूटी पर सवार होकर जल लेने आया था। उसने अपनी स्कूटी हाथी पुल के पास खड़ी थी, वापस लौटने पर देखा था कि स्कूटी गायब थी। तबसे वह स्कूटी की तलाश में जुटा था। बताया कि पुलिस को सूचना देने पर पुलिसकर्मी अमित भट्ट व सौरभ ने उसकी स्कूटी ढूंडकर उसे सौंप दी।

