जर्जर रेलवे आवासों की एक करोड़ से होगी मरम्म्त
रुड़की। डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने रेलवे स्टेशन पर बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक पर जलभराव की जानकारी ली। रेलकर्मियों ने उन्हें जर्जर आवासों के बारे में जानकारी दी। डीआरएम ने आवासों का निरीक्षण कर इनकी मरम्मत के लिए एक करोड़ का फंड देने की घोषणा की।
इसी हफ्ते सोलानी नदी का तटबंध टूटने से लक्सर नगर और देहात क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ का पानी रेलवे ट्रैक के ऊपर तक पहुंच गया था। इसके चलते रेलवेने लक्सर से होकर निकलने वाली मुरादाबाद रुड़की व मुरादाबाद हरिद्वार रूट की सारी सवारी गाड़ियां निरस्त कर दी थी। दो दिन बाद पानी ट्रैक के ऊपर से पानी उतर जाने पर अधिकांश ट्रेनों का संचालन फिर शुरू कर दिया गया। इसी को लेकर मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने लक्सर स्टेशन और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया।

