बरसात से हुए जलभराव से घरों में पड़ी दरारें
रुड़की। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। अधिकांश क्षेत्रों में अब पानी उतर चुका है लेकिन पानी उतरने के बाद भी लोगों की समस्या कम नहीं हो रही है। भारी बारिश से जलभराव में चार लोगों के घरों में दरारें पड़ गई हैं।
सिक्खर निवासी सूरज कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले तेज बरसात में उनके कच्चे मकान टपकने शुरू हो गए थे। हज्जरपुर निवासी मोनू कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान सोलानी नदी का पानी उनकी पशुशाला तक पहुंच गया था। इसके चलते पशुशाला में दरारें आ गई हैं।

