मस्जिद से इन्वर्टर चोरी
रुड़की। कलियर क्षेत्र के बेडपुर चौक के पास स्थित मस्जिद से चोरों ने सोमवार की रात को बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर लिया है। सुबह वहां पहुंचे लोगों को बैटरी और इनवर्टर नहीं दिखा। मस्जिद कमेटी की ओर से मुर्तजा, दिलशाद, शहजाद ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ जहांगीर अली ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

