राज्य आंदोलनकारियों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी 

हरिद्वार(आरएनएस)।  राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक कर 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण और एक सामान पेंशन न मिलने और राज्य निर्माण सेनानी घोषित न करने पर रोष जताया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगें सरकार ने नहीं मानी तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। शनिवार को चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक ललतारौ पुल के पास स्थित लुधियाना धर्मशाला में हुई। जिसमें विभिन्न जनपदों और दिल्ली से आए पदाधिकारियों और कोर कमेटी के सदस्यों ने चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि आरक्षण, एक सामान पेंशन और सेनानी घोषित करने की मांग पर आंदोलन किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने कहा कि जल्द ही मांगें नहीं मानी गई तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत, संयोजक महेश गौड़, राजेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र गोसांई, भीमसेन रावत, रामदेव मौर्य, सूर्यकांत भटट, मनीष नेगी, महेश चंद पंत, भूपेंद्र सिंह भणडारी, कैलाश जोशी, पूर्णानंद नेगी, धर्मपाल भारती, सुभाष परिहार, रबिंदर भटट, सुरेंद्र सैनी, कमला पांडे, कौशल्या, भारती देवी, पुष्पा वोरा, रामदेव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *