मारपीट का फरार आरोपी गिरफ्तार
रुड़की। क्षेत्र के गांव खेड़ी शिकोहपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। खेड़ी शिकोहपुर गांव में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के चलते मारपीट हुई थी। विवाद में छह लोग चोटिल हुए थे। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मारपीट के फरार चल रहे मशरूफ उर्फ मारूफ निवासी खेड़ी शिकोहपुर को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

