औषधीय पौधे रोपकर हरियाली का संदेश दिया

रुड़की। चौधरी हरचंद सिंह आत्माराम एजुकेशन ट्रस्ट क्वाड्रा इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद रुड़की में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्वाड्रा संस्थान के शिक्षक एवं चिकित्सकों ने संयुक्त रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए पीपल, अर्जुन, बरगद, नीम, गिलोय, अशोक, जामुन, हरितकी आदि औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण करके उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि डॉ. रकम सिंह ने वृक्ष एवं जल संरक्षण पर संदेश दिया। उन्होंने कहा की शुद्ध पर्यावरण पर ही मानव जीवन आश्रित हैं। प्रधानाचार्य डॉ. जितेन्द्र शर्मा, डॉ. आशीष कुमार ने भी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वृक्षारोपण एवं प्रकृति संरक्षण को आज की आवश्यकता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *