सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी

रुड़की। सोशल मीडिया फॉलोअर बढ़ाने के चक्कर में रील बनाकर तमंचा लहराकर उसे पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक के कब्जे से एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया।
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचा लहराने वाली पोस्ट वायरल हो रही थी। पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर इस मामले की जांच की तो पता चला कि युवक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाधारौणा गांव का रहने वाला है।
लंढौरा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर युवक को धर दबोचा। उसे सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट का हवाला देकर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम समीर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *