स्टाफ कर्मी के रिश्तेदार में मिले डेंगू के लक्षण
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में डेंगू का प्रकोप रोजाना बढ़ रहा है। एक युवक के रैपिड एंटीजन टेस्ट में डेंगू के लक्षण मिले हैं। हरिद्वार में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सोमवार को सभी मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी गुरुनाम सिंह ने बताया की युवक के रैपिड एंटीजन टेस्ट में डेंगू के लक्षण मिले हैं। फिलहाल मरीज मेला अस्पताल में भर्ती है।

