स्वयं सहायता समूह बनाकर खुद को आत्मनिर्भर बना सकती है महिलाएं: संत

हरिद्वार। शुक्रवार को क्षेत्र में वित्तीय साक्षरता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एलडीएम संजय संत ने कहा कि सरकार और बैंक की सभी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना और डिजिटल लेन देन के प्रति जागरूक करना उनका उद्देश्य है। कहा कि ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर खुद को आत्मनिर्भर बना सकती है। जिसके लिए सरकार ने कई योजनाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रखे है। भारतीय रिजर्व बैंक से आई डीएलओ मीनाक्षी ने कहा कि ज्यादातर ग्रामीणों का बैंक से लेन देन होता है। नेट बैंकिंग, मोबाईल और एटीएम बैंकिंग, डिजिटल लेन देन का जमाना है लेकिन इस तकनीकी के साथ-साथ साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्याओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा और जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजनाओं का भी आप लोग लाभ ले सकते है। जिसके लिए आपको अपने बैंक या मित्र केंद्र जाकर पंजीकरण कराना होगा। इस मौके पर गोष्ठी में हेमा नेगी, वर्षा चौहान, उर्मिला, उमा, कुसुम देवी, लता, अनिता देवी, संगीता, ऋतू, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, देशराज नायक, अनुज सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *