युवक पर धारदार हथियार से हमला, सिर में आए 32टांकें
हरिद्वार। घर लौट रहे एक युवक पर चार सगे भाईयों ने जानलेवा हमला बोल दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो घायल हो गया। युवक की मां ने इस संबंध में चारों सगे भाईयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए मिथलेश पत्नी नरेश कुमार निवासी पीठ बाजर ज्वालापुर ने बताया कि बुधवार को उसका बेटा शिवम घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि शिवालिक नगर में बहुजन समाज पार्टी कार्यालय के पास पहुंचते ही उसके बेटे को सागर, हैप्पी, गौतम, गोल्डी ने रोक लिया। जिसके बाद उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। आरोप है कि धारदार हथियार से उसके सिर पर कई वार किए गए। जिसके बाद ये सभी आरोपी फरार हो गए। इधर, आनन फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके सिर में 32 टांकें आए हैं। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

