निजी फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने 2.70 लाख हड़पे

हरिद्वार। एक निजी फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने नौकरी छोड़ देने के बाद भी उपभोक्ताओं से 2.70 लाख की रकम हड़प ली। जानकारी सामने आने के बाद कंपनी के स्टेट हेड ने पूर्व कर्मचारी एवं उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। आर्यनगर क्षेत्र में अपमनी लिमिटेड फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के स्टेट हेड ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उनकी स्थानीय शाखा में संदीप कुमार पुत्र महकार सिंह निवासी ग्राम खानपुर माधौ पोस्ट मंडावर बिजनौर यूपी सहायक शाखा प्रबंधक के तौर पर कार्यरत था। एक माह पूर्व उसने नौकरी छोड़ कर दी थी। आरोप है कि नौकरी छोड़ देने के बाद भी सामने आया कि पूर्व कर्मचारी ने अपने साथी जीवन कुमार पुत्र गोपाल निवासी ग्राम रायसी लक्सर, सतपाल पुत्र लाल सिंह निवासी ककराला पोस्ट दरवाड़ जिला बिजनौर यूपी, अभिषेक कुमार पुत्र वीरेन्द्र (फील्ड अफसर) निवासी कूकड़ा इस्लामपुर हलदौर जिला बिजनौर के साथ मिलकर उपभोक्ताओं से लोन की रिकवरी कर रहा है। आरोप है कि उपभोक्ताओं से 2.70 लाख की रिकवरी की भी जा चुकी है। यही नहीं कार्यालय से चोरी की गई रसीद बुक का इस्तेमाल रिवकरी के लिए किया जा रहा था। आरोप है कि अपने निजी बैंक खातों में भी रिकवरी की रकम ली जा रही है। आरोप है कि कंपनी के आडिट मैनेजर भूपेन्द्र और सहायक शाखा प्रबन्धक प्रशांत कुमार जब गांव रायसी लक्सर में संदीप व जीवन से मिले तब उन्होंने हत्या कर देने की धमकी दी। एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि इस संबंध में धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *