भैयादूज पर झबरेड़ा में लगा जाम

रुड़की

कस्बे के बस अड्डे और मुख्य बाजार में भैया दूज पर दिनभर जाम लगा रहा। लोगों को पैदल सड़क पार करने में भी दिक्कतें हुई। इस बार भैयादूज तथा गोवर्धन पूजा का त्योहार दो दिन मनाया गया। कुछ लोगों ने भैया दूज का त्योहार मंगलवार तो कुछ लोगों ने बुधवार को मनाया। त्योहार के चलते कस्बे में दोपहिया तथा चौपहिया वाहनों की भारी भीड़ लग गई। इससे बस अड्डा, अमर जवान चौक तथा शिव चौक तक जाम लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *