हरिद्वार पहुंचे भैयाजी जोशी ने जगद् गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि मणिपुर में हुई घटनाओं के कारण संघ चिंतित है। उन्होंने कहा कि संघ के स्थानीय लोग इसे ठीक करने में लगे हैं। संघ अपनी सीमा में रहकर जो कर सकता है, वह करेगा। यह बात उन्होंने मणिपुर में चल रहे ताजा घटनाक्रम पर पत्रकारों से कहीं। हरिद्वार पहुंचे भैयाजी जोशी ने शनिवार को जगद् गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता की मांग तो पहले से चली आ रही है, जब संविधान सब के लिए बना है तो कानून भी सबके लिए सामान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के आधार पर कानून अलग करना देश की एकसंघता को भी चुनौती के रूप में देता है। वर्तमान में शासन इसमें पहल करता है तो सभी देशभक्त लोगों को इसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का विषय न बने, इसकी चिंता सबको करनी चाहिए, यह देशहित में आवश्यक है।
तलाक को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हम तलाक के समर्थक नहीं हैं, लेकिन अगर साथ नहीं रह पाते हैं अशांति के वातावरण में रहने के बजाय सहमति से दोनों अलग होते हैं तो उसमें कोई आपत्ति नहीं है। काशी और मथुरा को लेकर उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या का काम पूरा हो जाए उसके बाद आगे की सोची जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *