डेंगू को लेकर निजी अस्पतालों के बेड भी किए जाएंगे रिजर्व

हरिद्वार। जिलों में डेंगू को लेकर जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों के बेड भी रिजर्व किए जाएंगे। साथ ही निजी अस्पतालों को भी डेंगू के बारे में जानकारी देनी होगी। प्रशासन ने निर्णय लेते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि अभी मेला अस्पताल के एक वार्ड में छह बेड रिजर्व रखे गए हैं। धर्मनगरी में डेंगू के चार संदिग्ध केस मिले हैं, जो रैपिड जांच में पॉजिटिव आए हैं। हालांकि एलाइजा जांच अभी तक इनकी नहीं हुई है, लेकिन सोमवार, मंगवार को एलाइजा की जांच हो सकती है। सैंपल स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुका है। चार संदिग्ध मरीजों में एक एसपी रेलवे अजय गणपति कुंभार भी शामिल हैं। तबीयत में सुधार होने के बाद उनको छुट्टी मिल चुकी है। इधर, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने डेंगू की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि लगातार साफ सफाई के साथ ही दवाइयों का छिड़काव भी किया जाएगा। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों की सूची भी मंगवा ली है, ताकि जरूर पड़ने पर सरकारी अस्पताल के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू के लिए बेड को आरक्षित रखा जाए। इधर मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि मेला अस्पताल में छह बेड डेंगू के लिए रिजर्व रखें गए है।
पांच किट पहुंचा दी अस्पताल
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि वर्तमान में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मेला अस्पताल में एइालजा के लिए किट पहुंचा दी गई है। अभी पांच किट विभाग के पास है, अन्य किटों की खरीदारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *