बिजली चोरी में पांच पर मुकदमा
रुड़की। देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने भट्टीपुर बिजलीघर की टीम के साथ जसोद्दरपुर गांव में छापेमारी की। छापे के दौरान गांव के शमशीर, वहीद, अकबर, जमील और महबूब के घर में चोरी की बिजली प्रयोग करने की पुष्टि हुई। स्थानीय जेई दिवाकर मौर्य ने पांचों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में सतर्कता दल के एई धनंजय कुमार, विकास कुमार, रोबिन सिंह भी शामिल थे।

