सीए परीक्षा पास करने पर ऋचा त्यागी का सम्मान

रुड़की। आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा ऋचा त्यागी ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रबन्ध समिति ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देश की कठिनतम परीक्षाओं में से एक सीए की परीक्षा के लिए छात्रा ने कड़ी तैयारी की थी। विद्यालय में सफल छात्रा एवं उनके अभिभावक का सम्मान किया गया। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, विद्यालय के शिक्षकों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *