पुलिस ने मासूम को परिजनों से मिलवाया
रुड़की। साबिर पाक की जियारत को बिजनौर से आई तीन वर्षीय बच्ची परिजनों से बिछड़ गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि साबिर पाक की जियारत को बिजनौर के गोविंदपुर से एक परिवार आया था। तीन साल की बच्ची दरगाह क्षेत्र में परिजनों से बिछड़ गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन नहीं मिल पाई। बाद में पुलिस टीम ने भीड़ में चेकिंग अभियान चलाकर बच्ची को कलियर पुल से सकुशल बरामद कर लिया। थाने लाकर बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

