निगम बोर्ड बैठक विवाद में निकाला जुलूस

रुड़की। नगर निगम की बैठक में हुए विवाद को लेकर कुछ पार्षदों ने मेयर गौरव गोयल पर मनमानी का आरोप लगाकर जुलूस निकाला। इसके बाद चंद्रशेखर चौक पर उनका पुतला फूंका। नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। पार्षदों का कहना है कि मेयर जान बूझकर बैठक में देरी से आए। उसके बाद बिना किसी प्रस्ताव पर चर्चा के बैठक स्थगित कर दी। कुछ पार्षदों ने मामले में रामपुर रोड से मुख्य बाजार होकर चंद्रशेखर चौक तक मेयर के खिलाफ जुलूस निकाला। यहां उनका पुतला फूंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *