कर्मचारी ने किया सुपरवाइजर पर हमला

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक कंपनी के सुपरवाइजर के साथ कंपनी में ही काम करने वाले दूसरे कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंकित अहलावत पुत्र ब्रजवीर सिंह निवासी हरेरी जनपद मुजफ्फरनगर ने शिकायत देकर बताया कि वह एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी में ही शिवा निवासी अकबरपुर सादात मेरठ हेल्पर है। 25 जुलाई को कंपनी के अंदर ही शिवा ने उसे बाहर आने पर हत्या कर देने की धमकी दी। रात में जब वह छुट्टी होने के बाद कंपनी से बाहर आया तभी शिवा और उसके साथी ने पेट्रोल पंप के सामने रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि सिर पर लोहे के पंच से हमला कर बुरी तरह मारपीट की। दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक भी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *