सर्प प्रजातियों के प्रति किया जागरूक

हरिद्वार। गुरुवार को वन क्षेत्र श्यामपुर परिसर में एक कार्यशाला का आयोजन कर ग्रामीणों और वन कर्मचारियों को सर्प प्रजातियों के प्रति जागरूक किया गया। सर्प प्रजातियों पर अध्ययन कर रहे डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि क्षेत्र में करीब 40 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। जिसमें चार से पांच विषैली प्रजाति के होते हैं। बताया कि बरसात के मौसम के दौरान उमस बढ़ने के कारण सांप जमीन से बाहर निकलते हैं और वर्तमान में काफी ज्यादा दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य की अपेक्षा काले रंग का सांप ज्यादा जहरीला होता है। सांप के काटने के बाद तत्काल उपचार होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सांप का रेस्क्यू करने वाले वन कर्मियों को सांप के साथ कभी मजाक नहीं करना चाहिए। सांप पकड़ते समय आवश्यक यंत्रो का प्रयोग जरूर करें। जिसमे पकड़ने वाला सुरक्षित रहे। सांप पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित बैग में रखे और दुरस्त वन क्षेत्र में छोड़े।
इस अवसर पर कार्यशाला में उप वन प्रभागीय अधिकारी संदीपा शर्मा, क्षेत्राधिकारी श्यामपुर यशपाल राठौर, डिप्टी रेंजर नाथीराम, अशोक कुमार, सोनी पवार,ज्योति, नेहा, नंदनी पवार, भूपेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *