बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी
हरिद्वार। क्षेत्र के दुधला दयालवाला गांव में कासा संस्था देहरादून के सौजन्य से राहत सामग्री वितरण कि गई। गांव के दासोवाली में रहने वाले चालीस से ज्यादा वन गुज्जर परिवारों को राशन किट, बर्तन एवं सोलर लालटेन वितरित की गई। बीती 13 जुलाई 2023 को बारिश के बाद आई आपदा के कारण कई परिवारों के आशियाने उजड़ गये थे। जिसमे बाढ़ में लोगों का राशन और जरूरी सामान बह गया था। इस अवसर पर कुसुम घिल्डियाल, स्वाती, श्याम प्रसाद शर्मा, प्रंशुल शर्मा, प्रशांत शर्मा एवं श्याम लाल सिंह सहित पीड़ित परिवार उपस्थित रहे।

