बारिश से छह सड़कें बंद

चम्पावत। चम्पावत जिले की छह ग्रामीण सड़कों पर बारिश के कारण मलबा आने से आवाजाही बंद है। बंद सड़कों को खोलने में रुक-रुककर हो रही बारिश बाधा बन रही है। इसमें एक एनपीसीसी की धौन बडोली और प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग लफड़ा-स्यूली-बूढ़ाखेत सड़क शामिल है। निर्माण खंड लोनिवि की थुवामौनी-बांसबस्वाड़ी सड़क बंद है। इसके अलावा पीएमजीएसवाई की सिप्टी-अमकड़िया, एनएच 29 से खटोली मल्ली और खटोली मल्ली-वैला सड़क आवाजाही के लिए बंद है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक शीघ्र सड़कों को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *